No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के गढ़ा चौक स्थित वार्ड नंबर 17 की पार्षद के पति कृपाल पाली के ढाबे पर रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो नशे में धुत युवकों ने पेट्रोल से भरे लिफाफे फेंककर आग लगाने की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते आग नहीं भड़की और एक बड़ा हादसा टल गया।

लॉटरी स्टाल पूछने के बहाने पहुंचे युवक
ढाबे पर मौजूद पार्षद पति कृपाल पाली के भतीजे लक्की ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह ढाबे पर मौजूद था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और लॉटरी स्टाल के बारे में पूछताछ करने लगे। जब उन्हें बताया गया कि यहां ऐसा कोई स्टाल नहीं है, तो दोनों युवक अचानक गुस्सा हो गए।

महिला से बदतमीजी और हाथापाई
लक्की के अनुसार, जानकारी न मिलने पर युवकों ने ढाबे पर मौजूद एक लड़की के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया गया तो उन्होंने हाथापाई की और मौके से फरार हो गए। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद दोनों युवक फिर लौट आए।

पेट्रोल से भरे लिफाफे फेंककर आग लगाने की कोशिश
दोनों युवक ढाबे पर पेट्रोल से भरे लिफाफे लेकर पहुंचे और उन्हें ढाबे की ओर फेंकते हुए आग लगाने का कोशिश की। हालांकि किस्मत से पेट्रोल में आग नहीं लगी और बड़ा नुकसान होने से बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंची, CCTV फुटेज खंगाली जा रही
घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब के फाजिल्का में 10 मई को बिजली कट लगने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : न्यूज़ीलैंड की कोर्ट ने 3 पंजाबियों को

|

|

|

Jalandhar में आज दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान एटीएस ने एक बड़े सुरक्षा खतरे

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क