ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बार निहंग और शिवसेना के नेता आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से खूब गहमा-गहमी देखने को मिली और एक-दूसरे को ललकारा भी। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने माहौल शांत करवाया।
रोष मार्च निकालते सीपी ऑफिस पहुंचे थे शिवसेना वर्कर
दरअसल शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन समेत अन्य नेता रोष मार्च निकालते हुए पुलिस कमिश्नर ऑफिस तक पहुंचे थे। हालांकि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया, जिसके बाद उनकी मुलाकात डीसीपी से करवाई गई। जैसे ही शिवसेना के नेता अफसरों से बात करके बाहर निकलने लगो तो बाहर निहंग खड़े थे।
आमने-सामने आने पर एक-दूसरे को ललकारा
जिसके दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देखकर ललकारे मारने शुरू किए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली गलौज तक करने लग गए। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कर दिया। इसके बाद हिंदू नेताओं को वहां से वापस भेजा।
पुलिस 4 लोगों के खिलाफ दर्ज कर चुकी है केस
टंडन पर हमले के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दानिश कपूर के रूप में हुई है। जबकि मुख्य आरोपी तरनजोत और 2 अन्य की तलाश जारी है।