पंजाब के खन्ना से एक दुखद खबर सामने आई है। नजदीकी गांव जसपालों के 26 साल के युवक जुगराज सिंह जोगी की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिंदरपाल सिंह के बेटे जुगराज सिंह जोगी के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक जुगराज सिंह साल 2017 में कनाडा गया था और वहां स्थायी निवासी (PR) के रूप में रह रहा था। हाल ही में कनाडा में उसके ट्राले की दूसरे ट्राले के साथ भीषण टक्कर हो गई।
परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
टक्कर इतनी भयानक थी कि जुगराज सिंह जोगी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दूसरे ट्राले में सवार दो अन्य पंजाबी युवकों की भी जान चली गई।बताया जा रहा है कि जुगराज अपनी बहन के पास विन्निपेग में रह रहा था और मेहनत मजदूरी कर रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।