ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में एक पंजाबी मूल की लेडी जेल गार्ड को कैदी से प्यार हो गया। जिसके बाद उसने कैदी की जेल में मोबाइल इस्तेमाल करने की जानकारी पुलिस अधिकारियों से छिपानी शुरू कर दी। लेडी जेल गार्ड कैदी को बचाती रही। जब पुलिस को इस बारे में पता चला तो उसे 2 साल की कंडीशनल सजा।
ब्रिटिश कोलंबिया का है मामला
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया का है। जहां नॉर्थ फ्रेजर प्रीट्रायल सेंटर की पूर्व करेक्शनल ऑफिसर (जेल गार्ड) रमनदीप (31) को अधिकारी के तौर पर विश्वासघात करने के लिए ये सजा सुनाई गई। रमनदीप अबॉट्सफोर्ड की रहने वाली हैं और पंजाबी मूल की हैं। उन्होंने मार्च 2021 में नॉर्थ फ्रेजर प्रीट्रायल सेंटर में जेल गार्ड के रूप में नौकरी जॉइन की थी।
सीक्रेट रिलेशनशिप में थे दोनों
कनाडा पुलिस के मुताबिक रमनदीप का कैदी के साथ सिक्रेट रिलेशनशिप था। दोनों जेल के आधिकारिक फोन सिस्टम और कैदी के पास मौजूद अवैध मोबाइल के जरिए संपर्क में रहते थे। उसने कैदी के पास सेलफोन होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट नहीं की और इसे छिपाने में मदद की। इस फोन के जरिए अन्य गतिविधियां भी चल रही थीं।
2 साल तक नज़रबंद रखने की सजा
24 जून को सजा सुनाते हुए जज दिबा माज्ज़ुब ने कहा, मैं स्वीकार करता हूं कि रमनदीप को अपने किए पर गहरा और अत्यधिक पछतावा है। उन्होंने पूरी ईमानदारी से स्वीकार किया कि यह कोई छोटी चूक नहीं थी, कि उन्होंने अपने सहयोगियों को जोखिम में डाला। इसलिए उसे घर में नजरबंद रखने की 2 साल की सजा सुनाई जाती है।