ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में एक व्यक्ति ने गुस्से में अपने पति के सिर में तवा मारकर हत्या कर दी है। उसने अपनी पत्नी पर इस कदर हमला किया कि उसकी आंखे बाहर आ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्यारे ने खुद थाने जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मृतक महिला की पहचान सीता देवी (48) के तौर पर हुई है और आरोपी की पहचान संतोष विश्वकर्मा (55) के रूप में हुई। दोनों नेपाल के रहने वाले हैं
जानकारी के मुताबिक
10-15 दिन पहले ही पड़ोस में रहने आया था
पड़ोसियों ने बताया कि और करीब 10 से 15 दिन पहले ही इस इलाके में किराए पर रहने आया था। किसी बात को लेकर आज दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद व्यक्ति ने गुस्से में आकर महिला पर तवे से हमला कर दिया। इस घटना के बाद फैक्ट्री गए उसके बेटे को सूचित किया गया। बेटे ने मौके पर पहुंचकर मां को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले
वहीं पुलिस ने बताया कि पति संतोष रविवार को घर पर आया था। इस दौरान बड़ा बेटा काम के सिलसिले में चला गया और छोटा बेटा नीचे आकर मोबाइल में व्यस्त हो गया। जिसके बाद पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पति संतोष ने पत्नी सीता के सिर पर तवे से कई बार वार किए। घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोटे आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, दोनों में हुए विवाद की वजह सामने नहीं आई है।