View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अधिकारी सलमान चौधरी ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, यह प्रतिबंध पूर्णतः लागू नहीं है; जिन नागरिकों के पास ब्लू और डिप्लोमैटिक पासपोर्ट हैं, उन्हें अभी भी वीजा जारी किया जा रहा है।

पहली बार आवेदन करने वालों के 80% वीजा रिजेक्ट
पाकिस्तानी अखबार ‘DAWN’ ने ट्रैवल एजेंटों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि वीजा रिजेक्शन की दर में भारी उछाल आया है। पहली बार UAE जाने की योजना बना रहे और सिंगल-एंट्री वीजा के लिए आवेदन करने वाले लोगों के 70% से 80% आवेदन खारिज हो रहे हैं।

40 साल से कम उम्र के लोगों पर सख्त निगरानी
वीजा रिजेक्शन का सबसे ज्यादा असर युवाओं पर देखने को मिल रहा है। लाहौर के 28 वर्षीय नदीम ने बताया कि वह पहली बार दुबई घूमने जाना चाहते थे, लेकिन उनका वीजा दो बार रिजेक्ट कर दिया गया। ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक, इमिग्रेशन विभाग 40 साल से कम उम्र के आवेदकों की बहुत बारीकी से जांच कर रहा है, जिसके कारण वीजा मिलने में दिक्कतें आ रही हैं।

अपराध और भीख मांगने की घटनाएं बनीं मुख्य कारण
UAE और पाकिस्तान के बीच पुराने और मजबूत राजनीतिक-आर्थिक संबंध हैं, इसके बावजूद वीजा रिजेक्शन का मुद्दा पिछले कई महीनों से चल रहा है। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि UAE ने आधिकारिक तौर पर किसी ‘बैन’ की घोषणा नहीं की है।

जानकारों के मुताबिक, हाल के दिनों में UAE में अपराध और भीख मांगने की घटनाओं में पाकिस्तानी नागरिकों की संलिप्तता की खबरें सामने आई हैं। माना जा रहा है कि यही कारण है कि नए आवेदकों के लिए नियमों को सख्त किया गया है और वीजा जारी करने में सावधानी बरती जा रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

खान सर की गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिसपटना में चर्चित

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फिरोजपुर के गुरुहरसहाय में एक फर्नीचर की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम

|

|

|

जालंधर: पंजाब की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे दर्दनाक हादसा

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क