ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि कुल 12 बच्चों की मौत हुई है, हालांकि अभी तक 9 बच्चों की मौत की पुष्टि सरकार ने नहीं हुई है। इस वायरस के कारण लोगों के बीच में डर पैदा हो गया है।
सरकार ने भी मौतों की पुष्टि की
वहीं इस मामले पर गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि इस घातक वायरस के कारण अब तक 3 बच्चों की मौत हो चुकी है। प्रभावित इलाकों में इस वायरस की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिम्मतनगर में हुई सबसे ज्यादा मौतें
वहीं हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में चांदीपुरा के संदिग्ध लक्षणों वाले बच्चों की कुल 6 मौतें दर्ज की गई हैं। जबकि तीन बच्चों की मौत गोधरा के सिविल अस्पताल में हुई। इनमें दो बच्चों की मौत दो दिन पहने यानी कि 11 जुलाई को हुई। इन दोनों बच्चों में एक बच्चे की उम्र 1 साल और दूसरे की उम्र 2 साल थी।