ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर रविंदर कुमार शर्मा के खिलाफ 10 लाख रुपए के रिश्वत के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
यह चार्जशीट एडिशनल जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में पेश की गई। वहीं इस मामले में विभाग से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) गुरसेवक सिंह के खिलाफ विजिलेंस पहले ही चालान पेश कर चुकी है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर के कारोबारी अनीश गांधी ने शिकायत दी थी कि उनकी फर्म डीआर मेटल्स को ब्लैकलिस्ट करने और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) रोकने की धमकी देकर उनसे रिश्वत मांगी गई थी। आरोप है कि 24 अप्रैल 2025 को उन्हें CGST ऑफिस बुलाया गया, जहां कार्रवाई से बचाने के बदले 30 लाख रुपए की मांग की गई।