ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस ने आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने विदेश में बैठे एक आतंकी ऑपरेटिव के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
यह खुलासा पंजाब पुलिस के डीजीपी ने किया है। उन्होंने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आरोपी पकड़े हैं। ऑपरेशन के दौरान एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद की गई।