ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के अलग-अलग शहरों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें लिखा गया है कि गुरु दोखी और खालसा पंथ विरोधी। इसके साथ ही संगत से अपील भी की गई है कि उन्हें मुंह न लगाया जाए। पोस्टर पर बकायदा सीएम की फोटो भी लगी है।
जालंधर-मोहाली में लगे सीएम खिलाफ पोस्टर
जालंधर के जीटीबी नगर में गुरुद्वारा नौंवी पातशाही दुख निवारण साहिब में पोस्टर लगे हुए हैं। वहीं मोहाली के खरड़ में भी सीएम मान के खिलाफ पोस्टर लगाया गया है।
इसके साथ ही श्री मुक्तसर साहिब के बरकंदी गांव में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री की तस्वीर पर क्रॉस का निशान बना था और उन पर लिखा था, “भगवंत मान गुरु दोखी ते खालसा पंथ विरोधी है, संगत इसनू मुंह ना लाओ।
श्री अकाल तख्त साहिब से मांगे माफी
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कुलवंत सिंह मनन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि वे अकाल तख्त साहिब में जाकर अपनी गलती के लिए माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मान ऐसा नहीं करते हैं, तो सिख संस्थाओं और श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा लिए गए फैसले पर अडिग रहते हुए वे सरकार के खिलाफ हर लड़ाई लड़ेंगे।