View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया है कि हत्या का विचार पहली बार 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान आया था, जबकि 18 जून को कथित तौर पर योजना को अंजाम दिया गया।

31 मई को आया हत्या का विचार

पुलिस जांच के मुताबिक, 11 फरवरी को सगाई होने के बाद केतन और सिया अक्सर साथ घूमने जाते थे। केतन को ट्रैकिंग का शौक था और वह सिया को भी अपने साथ पहाड़ी इलाकों में लेकर जाता था। 31 मई को दोनों लोहगढ़ किले पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि किले की ऊंची चोटी पर पहुंचने के बाद सिया के मन में पहली बार केतन को खाई में धक्का देकर रास्ते से हटाने का विचार आया।

5 जून को फिर किले पर जाने की जिद

जांच में यह भी सामने आया है कि 4 जून को सिया ने दोबारा लोहगढ़ किला जाने की इच्छा जताई, लेकिन इस बार केतन के परिवार ने उसे जाने से मना कर दिया। इसी दौरान 6 जून को परिवार के साथ इंडोनेशिया के बाली जाने की योजना भी बनी थी। पुलिस का दावा है कि सिया ने यात्रा टालने के लिए केतन का पासपोर्ट अलग रख दिया था ताकि उसे विदेश न जाना पड़े।

14 जून को पहली कथित हत्या की कोशिश

पुलिस के अनुसार, 14 जून को सिया फिर केतन को लोहगढ़ किले ले गई। वहां उसने कथित तौर पर पीछे से धक्का देने की कोशिश की। हालांकि केतन एक पेड़ का सहारा मिलने से बच गया। जब केतन ने धक्का देने का कारण पूछा तो सिया ने दावा किया कि उसने उसे सांप से बचाने के लिए ऐसा किया था। घर लौटने के बाद केतन ने परिवार को बताया कि सिया ने उसकी जान बचाई है।

18 जून को प्रेमी के साथ मिलकर वारदात का आरोप

जांच एजेंसियों के मुताबिक, 19 जून को सिया का जन्मदिन था और केतन ने महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिजॉर्ट में जश्न की तैयारी कर रखी थी। इससे पहले सिया ने प्री-वेडिंग फोटोशूट का बहाना बनाकर केतन को फिर लोहगढ़ किले चलने के लिए राजी किया।

पुलिस का दावा है कि इस बार सिया का प्रेमी चेतन चौधरी भी वहां मौजूद था। जब केतन पहाड़ियों की ओर देख रहा था, तभी दोनों ने कथित तौर पर उसे पीछे से धक्का दे दिया, जिससे वह गहरी खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

कैफे में बैठकर बनाई गई थी पूरी योजना

जांच में सामने आया है कि 14 जून की घटना के बाद सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे। वहां दोनों ने हत्या की योजना पर विस्तार से चर्चा की थी। उन्होंने किले पर वह स्थान भी चिन्हित कर लिया था जहां से केतन को धक्का देना था। पुलिस के मुताबिक, यदि यह योजना भी विफल हो जाती तो 20 जून के बाद सड़क हादसे के रूप में हत्या करने का बैकअप प्लान भी तैयार किया गया था।

तीन अहम सुरागों से खुला मामला

  1. बहन को हुआ शक

केतन की मौत के बाद जब सिया उसके घर पहुंची तो परिवार ने घटना के बारे में सवाल किए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बातचीत के दौरान सिया के हावभाव देखकर केतन की बहन को संदेह हुआ। उसे लगा कि सिया कुछ छिपा रही है। इसके बाद परिवार ने पुलिस से दोबारा जांच की मांग की।

  1. CCTV फुटेज बना बड़ा सबूत

पुलिस ने लोहगढ़ किले के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इनमें एक युवक कई बार केतन और सिया के आसपास दिखाई दिया। गर्मी के मौसम में भी वह हुडी पहनकर घूम रहा था और अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा था। बाद में पुलिस ने उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में की।

  1. 2004 कॉल्स ने बढ़ाया शक

जांच के दौरान पुलिस ने सिया के कॉल रिकॉर्ड खंगाले। इनमें एक नंबर पर जनवरी से लेकर घटना वाले दिन सुबह तक 2004 कॉल्स और करीब 338 घंटे बातचीत का रिकॉर्ड मिला। यह नंबर चेतन चौधरी का निकला। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच लगातार संपर्क होना जांच का अहम आधार बना।

हत्या के पीछे क्या थी वजह?

पुलिस का मानना है कि सिया शादी को लेकर मानसिक रूप से तैयार नहीं थी और परिवार के दबाव में यह रिश्ता निभा रही थी। दूसरी ओर उसका प्रेम संबंध चेतन चौधरी के साथ चल रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि सिया सगाई तोड़कर भागने के पक्ष में नहीं थी क्योंकि उसे परिवार की बदनामी का डर था। इसी वजह से उसने कथित तौर पर यह रास्ता चुना।

नवंबर में होनी थी भव्य शादी

केतन अग्रवाल पुणे के जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी विशाल अग्रवाल के बेटे थे। वह परिवार के कारोबार में डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने भारत और अमेरिका से उच्च शिक्षा प्राप्त की थी।

सिया गोयल एक ड्राई फ्रूट कारोबारी परिवार से संबंध रखती है। दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी। शादी के लिए राजस्थान में करीब 17 करोड़ रुपए का एक भव्य पैलेस बुक किया गया था। मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड विमान तक तय किए गए थे।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों से पूछताछ जारी है। मामले में सामने आए नए खुलासों ने पूरे पुणे को हैरान कर दिया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बटाला में सुबह-सुबह पुलिस ने एक गैंगस्टर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में टीवी टावर के पास पेट्रोल

|

|

|

वेनेजुएला में बुधवार शाम (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह) आए दो

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता

|

|

|

जालंधर में आज केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा

|

|

|

जालंधर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी जालंधर शहर के

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क