ख़बरिस्तान नेटवर्क : तमिलनाडु में अब सियासी सस्पेंस खत्म हो गया है और एक्टर विजय थलापति का मुख्यमंत्री बनना लगभग पक्का हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) को कांग्रेस के बाद अब 3 अन्य पार्टियां भी समर्थन देने के लिए तैयार हो गई हैं।
विजय थलापति ने गवर्नर से मांगा समय
इस बीच TVK प्रमुख विजय थलापति ने आज लगातार तीसरे दिन गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले 6 और 7 मई को भी वे राज्यपाल से मिले थे। लेकिन दोनों बार उन्होंने विजय को यह कहकर लौटा दिया था कि सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन लेकर आएं।
2 साल पहले बनी पार्टी ने जीती 108 सीटें
आपको बता दें कि एक्टर विजय थलापति ने 2 साल पहले साल 2024 में TVK पार्टी बनाई थी। जिसने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। कांग्रेस के 5 विधायक पहले ही उन्हें समर्थन दे चुके हैं। CPI, CPI (M) और VCK के 2-2 विधायक के साथ आ जाने से TVK के पास बहुमत का आंकड़ा 118 हो जाएगा।