ख़बरिस्तान नेटवर्क : मनप्रीत सिंह अयाली अकाली दल वारिस पंजाब दे की पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 जून मंगलवार को अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह उन्हें पार्टी में शामिल करवाएंगे।
पुनरसुरजीत अकाली दल से दिया था इस्तीफा
आपको बताते चलें कि हाल ही में मनप्रीत अयाली ने अकाली दल पुनरसुरजीत से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही चर्चा होने लग गई थी कि वह किस पार्टी में जाएंगे। शुरूआत में उनके आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चाएं थी। पर अब इन चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लग गया है।
अकाली दल में भी रह चुके हैं
इससे पहले मनप्रीत अयाली शिरोमणि अकाली दल में थे। पर बेअदबी के मुद्दे पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के साथ उनकी दूरियां बढ़ी। देखते-देखते दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। जिसके बाद मनप्रीत अयाली ने शिअद छोड़कर अकाली दल पुनरसुरजीत ज्वाइन की थी।