ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप करीब रात को 2 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप के कारण किसी तरह का जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।