ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में जिला बार एसोसिएशन के वकीलों की तरफ से हड़ताल जारी है। वकील पंजाब सरकार की लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (LADCS) पॉलिसी को लेकर यह हड़ताल कर रहे हैं। वकीलों का कहना है कि सरकार की जो यह नई पॉलिसी है, उससे अपराधियों के हौंसले बुलंद हुए हैं। इसी के विरोध में पंजाब की सभी कोर्ट बंद हैं।
सरकार की पॉलिसी से अपराधियों के हौंसले बुलंद
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान RK भल्ला का कहना है कि पंजाब के सभी वकील सोमवार से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। क्योंकि सरकार ने पॉलिसी बना दी है कि जो दोषी हैं या फिर जेलों में बंद हैं, उन्हें फ्री में पक्के वकील दे दिए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अगर उनके पास जमानत के पैसे नहीं हैं तो वह भी सरकार अपनी जेब पैसे देकर बाहर निकालती है।
पंजाब सरकार अपना रही है दोहरा रवैया
RK भल्ला ने कहा कि सरकार एक तरफ पहले केस भी खुद ही दर्ज करती है, तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें बाहर भी सरकार ही करती है। पहली बार ऐसी कोई पॉलिसी आई है और इसका असर ये हुआ कि जुल्म करने वाले अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। क्योंकि उन्हें पता लग गया है कि वह बिना पैसे और जमानत के वह दोबारा बाहर आ जाएंगे।
बिजली की समस्या से भी परेशान
उन्होंने आगे बताया कि एक तरफ पंजाब सरकार कहती है कि हमारे पास बिजली पूर्ति करने के लिए पर्याप्त बिजली है। पर पिछले 2 महीनों से हमारे वकीलों के चैंबर में बिजली का बहुत ही ज्यादा बुरा हाल है। बिजली कई-कई घंटे तक बंद रहती है। अधिकारियों को बार-बार फोन करो, एप पर शिकायत करो, किसी का भी कोई जवाब नहीं मिलता।
सरकार मांगे पूरी करे, नहीं तो जारी रहेगी हड़ताल
RK भल्ला ने आगे कहा कि हमारी सरकार के सामने यह दो मांगे हैं। पहली लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम पॉलिसी को वापिस ले और दूसरी आम लोगों से लेकर वकीलों तक बिजली की सप्लाई पूरी करवाई जाए। नहीं तो हमारी हड़ताल ऐसी ही जारी रहेगी।