View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। हमले बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सीरिक और कोनारक समेत कई इलाकों में किए गए।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, इस अभियान में करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट, नौसैनिक ठिकाने, तटीय निगरानी केंद्र और सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। अमेरिका का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य होर्मुज क्षेत्र में ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना था।

हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान फिर हमला करता है तो अमेरिका 20 गुना ज्यादा ताकत से जवाब देगा। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन उसे तेहरान पर भरोसा नहीं है।

वहीं ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया कि अमेरिका ने मशहद जाने वाले रास्तों के पुलों और अन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया। ईरान ने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का भी दावा किया है।

तनाव के बीच बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए, जबकि कुवैत ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने संभावित मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई की।

इस बीच मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी दिखा। ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड की कीमतों में करीब 1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर

|

|

|

ट्रंप बोले- ईरान से अब कोई डील नहींअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने NATO समिट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मावां

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों ने 6 घंटे के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के नकोदर में एसडीएम कोर्ट के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

|

|

|

पंजाब में सरकारी बसों के पहिए थमेपंजाब में बुधवार से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस के बीच कलह रुकने का

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क