ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के आदमपुर में दिनदहाड़े गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान दविंदर सिंह ऊर्फ बाजा के रूप में हुई है जो डमूंडा का रहने वाला था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि हमलावर मनप्रीत उर्फ गंगू ने दविंदर पर 5 से अधिक गोलियां चलाई। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक दोनों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।