ख़बरिस्तान नेटवर्क : UK के वेस्ट मिडलैंड्स में एक सैक्स वर्कर की हत्या के केस में पंजाबी मूल के ड्राइवर को कोर्ट ने 29 साल की सजा सुनाई है। दोषी की पहचान तनवीर सिंह के रूप में हुई है। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी चालाकी से फायदा उठाने वला है और इसलिए इसकी सजा में कोई भी रियायत नहीं दी जाएगी।
11 अगस्त 2025 का है मामला
यह पूरा मामला पिछले साल 11 अगस्त का है। जहां वुडबर्न रोड पर सेक्स वर्कर शारा मिलर का शव नग्न अवस्था में मिला था। जिसके बाद पुलिस को इसका पता चला तो शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि शारा की मौत गला दबाने के कारण हुई है और उसके शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान थे।
सीसीटीवी से पकड़ा गया आरोपी
जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। जिसके बाद आरोपी तनवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि शारा पर हमले करने के बाद उसके शव को सड़क किनारे कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया गया। वहीं उसके पर्स से पैसे भी निकाल लिए गए। सबूत मिटाने के लिए उसके शरीर पर डीज़ल डाल दिया गयाा।