View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में पंजाबी सिंगर वीर दविंदर के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने सिंगर से पहले 5 लाख डॉलर, यानी करीब 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पैसे न मिलने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम आंडा बटाला बताया था।

19 दिन बाद घर पर बरसाईं गोलियां
धमकी के ठीक 19 दिन बाद बदमाशों ने सिंगर के घर को निशाना बनाया। हमलावरों ने घर पर कुल 7 राउंड फायरिंग की, जिनमें से 3 गोलियां कांच की दीवार को तोड़ते हुए सीधे बेडरूम तक पहुंच गईं। गनीमत यह रही कि घटना के समय सिंगर वीर दविंदर और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

पंजाबी आबादी वाले इलाके में वारदात
यह सनसनीखेज घटना कैलगरी के है-रेडस्टोन कॉमन इलाके में हुई है। यह इलाका पंजाबी मूल के लोगों की बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है। फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

पुलिस ने की अपील, धमकियों से न डरें
कैलगरी पुलिस ने इस बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए लोगों से अपील की है कि वे फिरौती की धमकियों से न डरें। पुलिस ने साफ कहा है कि अगर किसी को भी फिरौती से जुड़ी कॉल या धमकी मिलती है, तो तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दें। पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में फिरौती की रकम न दी जाए, क्योंकि इससे अपराधियों के हौसले और बढ़ते हैं।

आरोपी गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस फिलहाल आंडा बटाला और उसके गिरोह की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अकाल तख्त साहिब में सोमवार को

|

|

|

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बड़ा विमान हादसा हो गया। अमेरिकी

|

|

|

पंजाब पुलिस में 3,298 कांस्टेबल (जिला एवं आर्म्ड कैडर) भर्ती-2026

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी

|

|

|

पंजाब पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तारबठिंडा पुलिस ने

|

|

|

जालंधर: शहरवासियों के लिए एक बेहद खास और खुशी की

|

|

|

पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले राजिंदर सोनी की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क