ख़बरिस्तान नेटवर्क : TCS के बाद अब Wipro पर भी धर्मातरण के आरोप लगे हैं। इसे लेकर कंपनी की पूर्व महिला कर्मचारी ने मीडिया के सामने आकर इसकी जानकारी बताई है। पुणे की महिला कहा ने विप्रो में धार्मिक उत्पीड़न, कार्यस्थल पर भेदभाव और जबरन इस्तीफा दिलाने के आरोप लगाए हैं।
कंपनी को महिला ने नोटिस भेजा
पूर्व कर्मचारी ने उन घटनाओं के बारे में बताया, जो उसके साथ उस समय हुई थीं जब वह हिंजवडी ऑफिस में काम करती थी। इसके बाद पुणे के हिंजवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसे लेकर पूर्व कर्मचारी ने कंपनी को कानूनी नोटिस भी भेजा गया है और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
हिंदू धर्म छोड़ने के लिए कहती थी
पीड़िता ने बताया कि उसकी एक महिला सहकर्मी कई बार उस पर इस्लाम अपनाने और एक मुस्लिम पुरुष के साथ संबंध बनाने का दबाव डालती थी। सहकर्मी बार-बार उसकी निजी जिंदगी में दखल देती थी और उसे हिंदू धर्म छोड़ने के लिए कहती थी। सहकर्मी कहती थी कि ऐसा करने से उसकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी और उसे विदेश जाने के अवसर मिलेंगे।
जबरन कंपनी ने इस्तीफा लिया
पीड़ित महिला ने आगे कहा अगस्त 2025 में कंपनी की एक टीम मीटिंग में बुलाया गया था। इस दौरान मुझ पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया। मुझे अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया और इस्तीफा ले लिया गया।