जम्मू में बुधवार रात नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर फायरिंग की कोशिश की गई। राहत की बात यह रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम Surinder Choudhary भी मौजूद थे। इसी दौरान 70 साल के हमलावर कमल सिंह जामवाल पीछे से आया और फारूक अब्दुल्ला के सिर पर रिवॉल्वर तान दी।
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि जैसे ही आरोपी ने फायर करने की कोशिश की, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसका हाथ पकड़कर हटा दिया, जिससे गोली हवा में चल गई और फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।
हमलावर बोला- उन्हें 20 साल से मारना चाहता था
पुलिस के मुताबिक आरोपी कमल सिंह जामवाल के पास लाइसेंसी हथियार था और उसने पूछताछ में कहा कि वह पिछले करीब 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है।
घटना के बाद मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनके पिता पर पॉइंट-ब्लैंक रेंज से हमला हुआ, लेकिन शुक्र है कि वे सुरक्षित हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि Z+ सुरक्षा होने के बावजूद हमलावर इतने करीब कैसे पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि फारूक अब्दुल्ला शादी समारोह में नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता सुरजीत सिंह के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। आरोपी उसी परिवार का रिश्तेदार बताया जा रहा है और पुराने शहर में उसका कारोबार है। घटना के बाद फारूक अब्दुल्ला के घर के बाहर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके फारूक अब्दुल्ला
डॉ. फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके पिता Sheikh Abdullah भी राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे, जबकि उनके बेटे उमर अब्दुल्ला फिलहाल राज्य के मुख्यमंत्री हैं।