ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में विजिलेंस ने PSPCL (पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के पूर्व CMD केडी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ने यह गिरफ्तारी करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में की है। विजिलेंस ने इसके साथ ही तत्कालीन SDO संजीव प्रभाकर और बिल्डर अमित गर्ग को भी पकड़ा है।
विजिलेंस की जांच में सामने आया है कि तीनों ने मिलीभगत करके सरकारी नियमों को ताक पर रखकर निजी हाउसिंग कालोनी बसंत सीटी में 10 करोड़ रुपए के सरकारी फंड खर्च कर 66 केवी सब स्टेशन लगवाया। पर इस सब स्टेशन का पूरा खर्च बिल्डर अमित गर्ग को उठाना था। विजिलेंस की जांच में PSPCL अधिकारियों और बिल्डर के बीच मिलीभगत भी सामने आई है।