ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के 2 आतंकियों को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आतंकियों की पहचान गुरविंदर सिंह और मनजीत सिंह के रूप में हुई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने खुद इसकी जानकारी साझा की है।
उन्होंने बताया कि दोनों आतंकी मलेशिया में बैठकर आतंकी मॉड्यूल के मुख्य नेटवर्क के रूप में काम कर रहे थे। इन दोनों आतंकियों के मलेशिया रॉयल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की मदद से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद दोनों आतंकियों को भारत डिपोर्ट कर दिया गया। जहां दिल्ली एयरपोर्ट से दोनों को पंजाब पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में थे शामिल
डीजीपी गौरव यादव ने आगे बताया कि दोनों पंजाब में रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे। इसी साल 23 जनवरी को सरहिंद के पास रेलवे फ्रंट कोरिडोर और 27 अप्रैल को पटियाला में शंभू बॉर्डर के पास ब्लास्ट में इन्होंने साजिश रची थी। जिसका पंजाब पुलिस भंडाफोड़ कर दिया है।
रिमांड पर भेजा गया दोनों को
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि डिपोर्ट किए गए ये आरोपी विदेशी खातों के जरिए पंजाब में केजेडएफ गुर्गों को टेरर फंडिंग में मुख्य भूमिका निभा रहे थे, ताकि राज्य में आतंकी हमलों को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को भंग किया जा सके। दोनों आरोपियों को पटियाला की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत (रिमांड) में भेज दिया गया है।