ख़बरिस्तान नेटवर्क : अहमदाबाद में RCB ने गुजरात टाइटंस की टीम को हराकर लगातार दूसरे साल IPL ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। एक तरफ जहां RCB के खिलाड़ी जश्न में डूबे हुए थे तो वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए।
बीच रास्ते बस से निकलने लगा धुंआ
दरअसल मैच के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी टीम बसे से होटल जा रहे थे। पर इसी दौरान रास्ते में अचानक बस में शॉर्ट सर्किट हो गया है और उसमें से काफी धुआं निकलने लगा। जिसके बाद एहतियात के तौर पर सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तुरंत बस से निकाला गया।
दूसरी बस से होटल पहुंचाया गया
इस घटना के बाद खिलाड़ियों को रास्ते में इंतजार करना पड़ा और थोड़ी देर बाद टीम मैनेजमैंट ने दूसरी बस की व्यवस्था की। जिसके बाद खिलाड़ियों को उस बस से होटल पहुंचाया गया। पर गनीमत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी खिलाड़ी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।