ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज जालंधर कैंट स्टेश पर उद्घाटन और तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। 98.89 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले कैंट स्टेशन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन
रवनीत बिट्टू ने इस दौरान कहा कि रेलवे स्टेशन उद्घाटन की तैयारी कर रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किया जाएगा। पीएम मोदी जालंधर दौरे पर आएंगे और स्टेशन का उद्धाघटन करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तारीख में जरूर बदलाव हो सकता है, पर तारीख को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकते।
उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिनों तक भाजपा की लीडरशिप भी यहां मौजूद रहेगी। 17 तारीख तक पार्टी और प्रशासन द्वारा पंजाब के लिए तैयारियां की जा रही है।
100 से अधिक 1500 स्टेशनों का होगा उद्घाटन
उन्होंने कहाकि बड़े कामों में कमियां रह जाती है और उनकी कोशिशें है कि कमियों को दूर किया जाए। 100 साल से अधिक 1500 रेलवे स्टेशन बनाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में कैंट रेलवे स्टेशन को भी 100 साल हो गए हैं। 17 तारीख तक जितने भी स्टेशन तैयार होंगे उन सभी रेलवे स्टेशन का पीएम नरेंद्र मोदी उद्धाघटन करेंगे।