View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर भोगपुर के गांव भटनूरा लुबाना के 29 साल के अरविंदर सिंह की इंग्लैंड जाने की ख्वाहिश उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। फ्रांस से नाव के जरिए इंग्लैंड की ओर जाते वक्त 2 अक्टूबर को नाव पलट गई थी। अब उसका शव पेरिस से करीब 360 किलोमीटर दूर मिला है।

2 अक्टूबर को पलटी थी नाव

अरविंदर के दोस्त, जो उसी नाव में सवार था, ने परिवार को फोन पर हादसे की जानकारी दी। उसने बताया कि नाव पलटने के बाद सभी को बचा लिया गया, लेकिन अरविंदर लापता हो गया। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

वर्क परमिट पर गया था पुर्तगाल

अरविंदर 18 मई को पुर्तगाल वर्क परमिट पर गया था और 5 सितंबर को उसका बायोमेट्रिक प्रोसेस पूरा हुआ। लेकिन वहां कुछ युवाओं के संपर्क में आने के बाद उसने इंग्लैंड जाने की ठान ली। पहले उसने ट्रक से सफर करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर नाव का रास्ता चुना।

आखिरी कॉल में कुछ नहीं बताया

29 सितंबर को हुई आखिरी फोन कॉल में अरविंदर ने परिवार को अपनी खतरनाक योजना के बारे में कुछ नहीं बताया। दो दिन बाद ही हादसे की खबर ने घर में मातम का माहौल बना दिया।

विदेश की चाहत बन रही जानलेवा

यह घटना पंजाब में बढ़ रहे उन दर्दनाक किस्सों में एक और जुड़ गई है, जहां युवा अवैध रास्तों से विदेश पहुंचने की कोशिश में अपनी जान गंवा रहे हैं। परिवार ने सरकार से अरविंदर के शव को जल्द से जल्द भारत लाने की मांग की है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बस स्टैंड के नजदीक स्थित

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में पांच पंजाबी युवकों द्वारा एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी की लगातार मुश्किलें बढ़ती

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीज़ल को लेकर लिमिट तय

|

|

|

जालंधर। Enforcement Directorate ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से स्कूलों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क