ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। फरीदकोट पुलिस ने बंटी रोमाणा और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में रुकावट डालने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। यह केस SDM की शिकायत के बाद किया गया है।
बताया जा रहा है कि 18 मई को SDM ऑफिस में नगर काउंसिल चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच चल रही थी। इस दौरान उम्मदीवर ज्यादा होने के कारण प्रक्रिया में समय लग रहा था। इसी बीच अकाली नेता बंटी रोमाणा अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे।
SDM ऑफिस पहुंचते ही बंटी रोमाणा और उनके समर्थकों ने वहां पर काम कर रहे कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस करनी शुरू कर दी। जिस कारण वहां पर माहौल काफी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। इसी को लेकर SDM की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।