No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सपनों की महानगरी मुंबई के आर ए स्टूडियो में वीरवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक्टिंग ऑडिशन के लिए पहुंचे बच्चों को स्टूडियो के ही एक कर्मचारी ने बंधक बना लिया। यह घटना तब हुई जब ऑडिशन के लिए लगभग 100 बच्चे स्टूडियो पहुंचे थे।

स्टूडियो में काम करने वाले और यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित आर्य नामक व्यक्ति ने अचानक 15 से 20 बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऑडिशन के बहाने रोका
बताया जा रहा है कि रोहित आर्य पिछले चार-पाँच दिनों से स्टूडियो में ऑडिशन ले रहा था। आज उसने शुरुआत में लगभग 80 बच्चों को जाने दिया, लेकिन बाकी 15 से 20 बच्चों को कमरे में ही रोक लिया। जब बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते दिखे, तो बाहर मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस की एक बड़ी टीम मौके पर पहुंची और स्टूडियो को चारों ओर से घेर लिया।

आरोपी ने जारी किया वीडियो
पुलिस को मौके पर देखकर आरोपी रोहित आर्य ने एक वीडियो भी जारी किया। उसने वीडियो में कहा कि वह आत्महत्या करने के बजाय यह कदम उठा रहा है। उसने दावा किया कि उसकी कुछ मांगें हैं और वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है। उसने स्पष्ट किया कि उसकी कोई पैसे की मांग नहीं है। हालांकि, रोहित ने यह धमकी भी दी कि यदि उसे उकसाया गया तो वह बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है।

पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बचाया
कुछ ही देर बाद पुलिस टीम ने सूझबूझ से काम लिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद आरोपी रोहित आर्य को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने पुष्टि की है कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस अब रोहित से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया और क्या वह मानसिक रूप से अस्थिर है। इस घटना ने मुंबई में सुरक्षा और बच्चों की संरक्षा को लेकर चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ਖ਼ਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ: ਪੂਰਾ ਲੇਖ ਇੱਥੇ ਪੜ੍ਹੋ। ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਰਿਪੋਰਟਾਂ, ਮਿਲਾਵਟ ਰਹਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ।

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की 66 फुटी रोड स्थित White

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पंजाबी बाग इलाके में उस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक बार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क