ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी सगंठन लश्कर ए तैयबा के संस्थापक सदस्य आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत काफी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
न्यूज़ चैनल के बाहर मारी गोलियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने लाहौर के एक न्यूज़ चैनल के बाहर आमिर हमजा पर फायरिंग की। यह हमला किसने और क्यों किया है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। यह पहला मौका नहीं है कि जब आमिर हमजा पर ऐसा हमला हुआ हो।
साल पहले भी हो चुका है हमला
आपको बता दें कि आमिर हमजा पर एक साल पहले भी हमला हुआ था। मई 2025 में उनके घर के बाहर ही कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां मारी। जिसमें वह घायल हो गए थे। इस घटना के बादपाकिस्तानी अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी, हालांकि उस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।