ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में एक बार फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ दीवारों पर पोस्टर लगे मिले हैं। इसका पता उस समय चला जब सुबह-सुबह दुकानदार दुकान खोलने के पहुंचे। पोस्टर को देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लाडोवाली रोड पर लगे पोस्टर
यह घटना जालंधर के व्यस्त लाडोवाली रोड इलाके की है। पोस्टरों में मुख्यमंत्री को ‘पंथ का गद्दार’ लिखा गया है। आज सुबह जब स्थानीय दुकानदार शॉप खोलने पहुंचे तो उन्होंने दीवारों पर ये पोस्टर चिपके हुए देखे। दुकानदारों का कहना है कि देर रात शरारती तत्वों ने ये पोस्टर लगाए हों, ताकि उन्हें कोई देख न सके।
पहले भी लग चुके हैं पोस्टर
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जब सीएम भगवंत मान के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हों। इससे पहले भी जालंधर शहर में पोस्टर लगाए गए थे। उन पोस्टरों में भी सीएम मान के खिलाफ लिखा गया था। अब एक बार फिर से शहर में पोस्टर लगे हुए मिले हैं।