ख़बरिस्तान नेटवर्क : असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के स्टेशन पर सुबह लैंडिंग के दौरान एक सैन्य प्लेन क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद प्लेन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह प्लेन एएन-31 मालवाहक था। जिसका इस्तेमाल सामान की ढुलाई के लिए जाता है।
यह हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। बचाव और जांच जारी है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।