ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। इस दौरान आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा मौजूद रहे। सीएम मान ने कहा कि हमें अपने देश, कौम, किसानी और पंजाब को बचाना है, यह रंगला पंजाब है।
नशा काफी हद तक खत्म हुआ
सीएम मान ने इस दौरान कहा कि हम आपकी सोच पर पहरा देंगे। मैं यह नहीं कहता कि पहले चरण में 100 फीसदी नशा खत्म हो गया है। पर काफी हद तक हमने इसको रोक दिया है, पर हम अभी भी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचे हैं। इस लड़ाई को हम युद्ध की तरह ही लड़ेंगे। हमें अपने देश, कौम, किसानी और पंजाब को बचाना है। यह रंगला पंजाब है।
हमारी नीयत बिल्कुल साफ
देश में आए कुछ नफरती लोग कहते हैं कि गुलदस्ते में एक तरह के फूल होने चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है। बंगाल का अलग सिस्टम है। साउथ का कल्चर अलग है। हम आपके हकों के लिए खड़े हैं। चाहे बीबीएमबी का मामला हो या यूनिवर्सिटी का हो। चार साल में 61 हजार को नौकरियां मेरिट के आधार पर दी हैं। हमारी नीयत साफ है। नौकरियां डिग्री मुताबिक हीं मिल रही हैं।
जो आता है पंजाब को गाली देने लग पड़ता है
सीएम ने कहा कि जो आता है पंजाब को गाली देने लग पड़ता है। मैं नॉर्थ जोन कल्चर की मीटिंग में गया था। गृह मंत्री अमित शाह के सामने हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान हर स्टेट वाले कहते थे कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है, हमे यह दिलवा दो। मैंने कहा कि बड़े को ही लूटी जाओ। मैंने कहा कि कोयला और तेल नहीं है। वरना उसमें भी हिस्सेदारी मांग लेते। मैंने कहा कि हमारे पास पानी समेत कुछ नहीं है।