ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोगा में नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 41 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वर्कर आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। जिस कारण बूथ के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया है और बीच-बचाव के लिए पुलिस को आना पड़ा।
बहस के बाद हुई झड़प
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले मामूली बहस हुई, जो कुछ ही देर में झड़प में बदल गई और माहौल गरमा गया। सूचना मिलते ही एसपी कृष्ण सिंगला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बूथ के आसपास मौजूद लोगों और समर्थकों को वहां से हटा दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।