ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी एक्ट्रैस सोनम बाजवा की अपकमिंग फिल्म पिट्ट सियापा विवादों में घिर गई है। चंडीगढ़ कोर्ट ने फिल्म रिलीज पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह रोक कॉपीराइट विवाद के चलते लगाई है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।
27 मार्च को फिल्म का ट्रेलर हुआ था रिलीज़
पिट्ट सियापा फिल्म का ट्रेलर 27 मार्च 2026 को रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद ही फिल्म लेख राजन नंदन को पता चला इस फिल्मी की कहानी उनकी फिल्म से काफी ज्यादा मिलती जुलती है। जिसके बाद उन्होंने 1 अप्रैल को इस फिल्म को लेकर लीगल नोटिस भेज दिया।
2021 में स्क्रिप्ट रजिस्टर करवाने का किया दावा
उन्होंने बताया कि इस स्क्रिप्ट को साल 2021 में रजिस्टर कराया गया था। मामले को बढ़ता देखि उन्होंने कॉपीराइट को लेकर चंडीगढ़ कोर्ट में याचिका दायर कर दी। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगा दी है।