ख़बरिस्तान नेटवर्क : पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों ने 6 घंटे के बाद ही अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। सरकार के नए डीसी रेट के मुताबिक वेतन जारी करने को लेकर सभी बस डिपो को पत्र भेज दिया गया है। नए DC रेट लागू होने से कर्मचारियों के मासिक वेतन में करीब 1,800 रुपए की बढ़ोतरी होगी। जिसके बाद बस यूनियन ने अपनी हड़ताल को खत्म करने का फैसला किया।
सुबह की थी हड़ताल
आपको बता दें कि इससे पहले बस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर डिपो से बसों का संचालन रोक दिया था। जिस कारण बस में सफर करने वाले सैकड़ों सवारियों के लिए मुसीबत पैदा हो गई थी। पर अब हड़ताल खत्म होने के बाद दोबारा से बसों का संचालन शुरू हो गया है।