ख़बरिस्तान नेटवर्क : सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। गवर्नर सैयद अता हुसनैन ने लोकभवन में उन्हें 11 बजे पद की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही जेडीयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। हालांकि अभी तक कैबिनेट मंत्रालय का ऐलान नहीं किया गया है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे।
शपथ से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे आर्शीवाद लेने
सम्राट चौधरी ने सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की थी। शपथ से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। वे 20 साल बिहार के CM रहे।