पंजाब के बाद अब चंडीगढ़ के कई नामी निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। इस बार धमकी में 5 स्कूलों के साथ-साथ सचिवालय और दो फ्लाइट्स को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7:22 बजे यह ई-मेल स्कूलों को प्राप्त हुआ, जिसके बाद शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के चलते शहर में भय का माहौल गहरा गया है। इससे पहले भी कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। हालात को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है और मामले की जांच जारी है।