ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अकाल तख्त साहिब में सोमवार को पांच साहिबानों की अहम मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पंजाब सरकार के जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम, 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जिसमें कहा गया है कि पंजाब के सभी सिख विधायकों और मंत्रियों को 29 जून को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में खुद पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा।
इसके साथ ही पंजाब कैबिनेट के गैर सिख मंत्रियों को इस मामले में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया जब पंजाब सरकार ने श्री अकाल तख्त साहिब की आपत्तियों और सिख समुदाय की भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया था।
इस मामले में पंजाब स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को श्री अकाल तख्त साहिब पहले ही तलब कर चुका है। उन्हें 8 मई को तलब किया गया था और सिख भावनाओं के अनुरुप कानून में आवश्यक संशोधन करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है।