ख़बरिस्तान नेटवर्क : मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिस कारण उनकी यादाश्त कमजोर होती चली गई। शाम साढ़े 7 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
14 साल से डिमेंशिया बीमारी से थे पीड़ित
डॉ. बशीर बद्र डॉ बशीर बद्र तक़रीबन 14 बरस डिमेंशिया की गिरफ़्त में रहे, जिससे उनकी याददाश्त कमजोर होती चली गई। मुशायरे की याद आने पर इरशाद-इरशाद कहने लगते थे। एक वक़्त था, जब उनके बिना मुशायरे अधूरे माने जाते थे। उनकी मौजूदगी महफ़िल की कामयाबी की ज़मानत हुआ करती थी।