ख़बरिस्तान नेटवर्क : लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जिस ब्लिडिंग में यह आग लगी थी, वह अवैध और इसे साल 2016 में गिराने का आदेश भी जारी हुआ था। जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।
बिल्डिंग मालिक को जारी किया नोटिस
इस मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर दिया है और 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है। इसके बाद बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा। बिल्डिंग रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर वीरेंद्र समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
LDA के 4 अफसरों को भी किया सस्पेंड
वहीं इस मामले में यूपी सरकार ने LDA के 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। बिल्डिंग को अनुमति देने वाले 16 अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है। बिल्डिंग में फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इमरजेंसी में बाहर निकलने के लिए कोई अलग रास्ता नहीं था। हादसे के वक्त छत का दरवाजा भी बंद था, इसलिए लोग बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से जान चली गई।