ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के शंभू-राजपुरा रेलवे ट्रैक पर हुए बम ब्लास्ट की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हाथ में आ गई है। इस मामले में NIA ने पटियाला की जेल से गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद 8 दिन कि रिमांड पर भी ले लिया है।
रेलवे ट्रैक पर बम लगाने पहुंचा था आरोपी
27 अप्रैल को मुख्य आरोपी जगरूप सिंह उर्फ रूपा और उसका साथी बाबा बेअंत शंभू के पास ट्रैक पर IED बम लगाने के लिए पहुंचे थए। बम को एक्टिव करने से पहले ही ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में जगरूप रूपा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुरजिंदर सिंह इस ब्लास्ट में बच गया और मौके से फरार हो गया।