View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय मूल के पंजाबी युवक को बड़ी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर करीब 1 करोड़ रुपये के सामान की चोरी करने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसने एक-दो नहीं बल्कि 68 बार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया खुलासा
विक्टोरिया पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र 39 साल है और उसके खिलाफ कुल 87 केस दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले 6 महीनों से वह लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सुपरनोवा’ नाम दिया है, जिसे चोरी के खिलाफ चलाया गया एक बड़ा अभियान बताया जा रहा है।

सुपरमार्केट से महंगे प्रोडक्ट चुराकर बेचता था
जांच में पता चला कि आरोपी सुपरमार्केट स्टोर्स को निशाना बनाता था। वह इलेक्ट्रिक टूथब्रश, रेजर, विटामिन और स्किनकेयर जैसे महंगे प्रोडक्ट चुराता और फिर उन्हें ब्लैक मार्केट में बेच देता था। आरोपी एक संगठित गैंग से भी जुड़ा हुआ था, जिसके 31 सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस गैंग की मदद से वह चोरी का सामान आसानी से बेच पाता था और जरूरत पड़ने पर बच निकलने की कोशिश करता था।

वीजा खत्म होने के बाद अपनाया अपराध का रास्ता
बताया जा रहा है कि युवक स्टूडेंट वीजा पर भारत से ऑस्ट्रेलिया आया था। लेकिन वीजा खत्म होने के बाद वापस लौटने के बजाय वह वहीं अवैध रूप से रहने लगा। वह दिन में छिपा रहता और रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के भुंतर में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के खरड़ में एक बच्चा कार

|

|

|

श्रेयस अय्यर बने टी20 के नए कप्तान भारतीय क्रिकेट बोर्ड

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ग्लोबल स्टडीज़ के संस्थापक खान सर पटना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के थाना मेहतपुर के गांव बंगीवाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क