View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फोलड़ीवाल में सोमवार देर रात अचानक एक खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में बैठे ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। जिस कारण उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

आग लगने के कारण व्यक्ति जिंदा जला
चश्मदीद लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो गाड़ी छपड़ के पास खड़ी थी और धू-धू कर जल रही थी। जब आग बुझाने के लिए वहां पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति उसके अंदर फंसा हुआ है। जिसके बाद हमने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आई तब तक काफी देर हो गई थी और व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।

आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमों ने शव को बाहर निकाला। शव बुरी तरह से जल चुका था और उसकी पहचान करना तक मुश्किल हो रहा था। वहीं स्कॉर्पियो पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी, जिससे वाहन की पहचान करने में भी मुश्किल आ रही है।

पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही
पुलिस के मुताबिक फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी। वहीं पुलिस हत्या की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है। शुरुआती जांच में इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति की हत्या कर शव को वाहन में रखकर आग लगाई गई हो। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है वर्ल्ड ओलंपिक डेलखनऊ कोचिंग सेंटर आग

|

|

|

ख़बरिस्तान नटेवर्क : लुधियाना में शिवसेना चेयरेमैन राजीव टंडन पर

|

|

|

केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे

|

|

|

कतर के रास लाफान LNG कॉम्प्लेक्स स्थित बरजान गैस सप्लाई

|

|

|

लखनऊ कोचिंग सेंटर आग हादसा, 14 लोगों की मौ’तलखनऊ के

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में सोमवार को शिवसेना पंजाब के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क