View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पार्टी में पदों के बंटवारे पर उठाए गए सवालों के बाद विवाद गहराता नजर आ रहा है। इस बीच अब सांसद चन्नी ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर खुलकर सफाई दी है।

मैं जाति की नहीं, इंसानियत की बात करता हूं: चन्नी
चरणजीत सिंह चन्नी ने स्पष्ट किया कि वह गुरुओं के उस सिद्धांत में विश्वास रखते हैं, जिसमें कहा गया है “मानस की जाति सबै एकै पहचानबो।” उन्होंने कहा कि किसी भी बैठक में कभी जाति या बिरादरी के आधार पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। उनके खिलाफ जानबूझकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। वह चमकौर साहिब की धरती के बेटे हैं और किसी भी जाति या वर्ग के खिलाफ बोलने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

कांग्रेस ने दिए बड़े पद, हमेशा उठाई लोगों की आवाज
पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाया है। संसद में उन्होंने सिखों, पंजाब, किसानों और खेत मजदूरों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा है।

हर वर्ग के साथ खड़े रहने का दावा
चन्नी ने कहा कि वह हर वर्ग की बात करते हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री के विरोध का सामना किया, लेकिन कभी किसी किसान या मजदूर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने दी। पंजाब को एक गुलदस्ते की संज्ञा देते हुए कहा कि इस गुलदस्ते को और खूबसूरत बनाने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जरूरी है। यही उनकी सोच है और इससे न केवल पार्टी मजबूत होगी, बल्कि सरकार बनाने का रास्ता भी साफ होगा।

आरोपों को बताया साजिश का हिस्सा
चरणजीत सिंह चन्नी ने दोहराया कि उनके खिलाफ जो कुछ कहा जा रहा है, वह केवल भ्रामक प्रचार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, जबकि उनका मकसद सिर्फ पार्टी और पंजाब की मजबूती है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

अमृतसर में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शनअमृतसर के गोल्डन गेट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में शनिवार PGI अस्पताल के पास

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : असम के जोहराट में रौरिया इंडियन एयरबेस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के कुल्लू में जालंधर के टूरिस्टों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क