View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

अमृतसर में पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद किए हैं। यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, ड्रोन के माध्यम से काले पैकेटों में पैक कर करीब 40 किलो से ज्यादा हेरोइन भारत भेजी गई थी। इसके साथ ही 4 हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

यह खेप गांव ओठियां के पास गिराई गई थी। देर रात कुछ युवक इसे मोटरसाइकिल पर ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण वहां मौजूद लोगों ने युवकों को आगे जाने से रोका, जिससे घबराकर वे मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में हेरोइन, हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद हुए। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

देर रात हलका राजासांसी की इंचार्ज सोनिया मान भी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पंजाब सरकार के “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल पुलिस ड्रोन नेटवर्क, तस्करी के रूट और इसमें शामिल लोगों की पहचान में जुटी हुई है। इस कार्रवाई को सीमा पार से हो रही नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

अमृतसर में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शनअमृतसर के गोल्डन गेट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में शनिवार PGI अस्पताल के पास

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : असम के जोहराट में रौरिया इंडियन एयरबेस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के कुल्लू में जालंधर के टूरिस्टों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क