ख़बरिस्तान नेटवर्क : टटीरी गाने विवाद को लेकर मशहूर रैपर बादशाह को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने बादशाह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसके साथ शर्त भी रखी गई है कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
महिला आयोग के सामने नहीं हुए थे पेश
दरअसल टटीरी गाने को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने 13 मार्च को पेश होने के लिए कहा था। पर वह महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के वारंट जारी होने के बाद बादशाह ने हाईकोर्ट का रुख किया। जहां उन्हें गिरफ्तारी से राहत मिली है।
जानें क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि टटीरी गाने के वीडियो और बोल को लेकर आपत्ति जताई गई थी। गाने में हरियाणा स्कूल की ड्रेस में लड़कियों को बस के ऊपर डांस करवाने और बादशाह के बोल पर लोगों ने विरोध किया था। इसी को लेकर महिला आयोग ने उनके खिलाफ सख्ती करते हुए पेश होने के लिए कहा था।