ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और UMANG ऐप के जरिए देख सकते हैं। इस साल करीब 25 लाख विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं सेशन-1 की परीक्षा दी थी, जिनका रिजल्ट अब घोषित कर दिया गया है।