ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर रात शहर के विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर के अचानक थानों में पहुंचने से वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने थानों की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड, साफ-सफाई और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की मुस्तैदी का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि इस निरीक्षण का उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाना तथा पुलिस कर्मचारियों की सतर्कता सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत और समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और देर रात ड्यूटी पर रहने वाले पुलिस वालो का हौसला बढ़ाया हैं कि वह अच्छी तरह से ड्यूटी करें।