ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिलजीत दोसांझ की फिल्म Satluj को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने फिल्म को लेकर एक रिव्यू कमेटी का गठन किया गया है।
यह कमेटी फिल्म के फैक्ट्स और पेश किए गए विशेष अध्ययनों का दावा करेगी। भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की अपील के बाद यह कमेटी बनाई गई है।
रिलीज के 2 दिन बाद हटाई गई
आपको बता दें कि पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर दिलजीत की फिल्म सतलुज बनी है। इस फिल्म को ZEE5 ने अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। रिलीज होने के 2 दिन बाद ही फिल्म को हटा लिया गया था। जिसके बाद दिलजीत का बयान भी सामने आया था।
2 बार बदला भी जा चुका है फिल्म का नाम
यह फिल्म पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित थी। खालड़ा ने आतंकवाद के दौर में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार युवाओं को मारने का दावा किया था।
यह फिल्म 3 साल की रोक के बाद 2 दिन पहले ही नाम बदलकर रिलीज की गई थी। पहले इसका नाम ‘पंजाब 95’ था, जिसे ‘सतलुज’ नाम से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। लेकिन फिर इसे अचानक हटा दिया गया।