View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके न्यू मॉडल टाउन में बंद पड़ी एक कोठी में चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी कोठी से लोहे की ग्रिल चोरी कर ले जा रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी गई।

ग्रिल तोड़कर ले जा रहा था आरोपी
जानकारी के मुताबिक आरोपी कोठी की सीढ़ियों और खिड़कियों की ग्रिल के 7 से 10 टुकड़े तोड़कर अपने साथ ले जा रहा था। इसी दौरान इलाके के लोगों और एक करियाना व्यापारी की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने पीछा कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पिछले 3 से 4 दिनों से इलाके में घूमकर बंद पड़ी कोठी की रेकी कर रहा था और मौका मिलते ही उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

नशे के लिए चोरी करने की बात कबूली
पकड़े गए आरोपी की पहचान अरुण के रूप में हुई है, जो अलीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी ने लोगों के सामने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और पिछले करीब 7 महीनों से नशा कर रहा है। आरोपी ने बताया कि उसके पास नशा खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उसने चोरी की योजना बनाई। उसने कबूल किया कि चोरी किए गए लोहे को कबाड़ी को बेचकर नशे के लिए पैसे जुटाने वाला था।

आरोपी ने बताया कि वह पहले अपने पिता के साथ पेंट का काम करता था, लेकिन काम बंद होने के बाद उसने गलत रास्ता अपना लिया। लोगों द्वारा चोरी का सामान बरामद किए जाने पर आरोपी बार-बार माफी मांगता रहा और अपनी गलती स्वीकार करता रहा।

चार साल से बंद पड़ी है कोठी
इलाका निवासी प्रमदेव और करियाना व्यापारी चीकू ने बताया कि जिस कोठी में चोरी हुई, वह पिछले करीब चार साल से बंद पड़ी है। आरोपी कई दिनों से वहां की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में सुबह-सुबह साढ़े 10 बजे करीब

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब निकाय चुनाव के 115 काउंटिंग सेंटरों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में सुबह-सुबह फ्रूट मंडी में आग

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चुनमुन चौक के पास वीरवार

|

|

|

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 8 नगर निगम और 75

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क